Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

बांग्लादेश में भारत के पीएम मोदी की यात्रा का विरोध, हिंसक प्रदर्शन में चार की मौत

बांग्लादेश में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के विरोध में शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

बांग्लादेश में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के विरोध में शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पीएम मोदी बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जश्न के मौके पर यहां आए थे। चटगांव जिले में एक मशहूर मदरसे के छात्रों और इस्लामी समूह के सदस्यों की पुलिस के साथ झड़प के बाद इन लोगों की मौत हुई।
चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक पुलिस अधिकारी अलाउद्दीन तालुकदार ने कहा कि पांच लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से चार की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इस्लामी समूह हिफाजत-ए-इस्लाम के सदस्यों ने चटगांव के हथाजारी इलाके में पुलिस थानों समेत सरकारी भवनों पर हमला किया। इसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी.
अधिकारियों और चश्मदीदों ने बताया कि ढाका की मुख्य मस्जिद के पास प्रदर्शनकारियों के ग्रुपों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने आंसू गैस और रबड़ की गोलियों से भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने ब्राह्मणबरिया जिले में रेलवे स्टेशन के ऑफिस में भी आग लगा दी, जिसके चलते ट्रेनों की आवाजाही भी रुक गई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।