Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

केजीएफ चैप्टर 3 को लेकर निर्माता ने किया साफ, अभी बहुत सारे हैं रोमांचक प्रोजेक्ट, जब काम करेंगे तो धमाके के साथ

केजीएफ चैप्टर 2 के बाद से इस फिल्म के दर्शक और यश के फैंस फिल्म के तीसरे चैप्टर का इंतजार है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही केजीएफ चैप्टर 3 के कयास लगाए जाने लगे।

कन्नड़ सिनेमा की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 अब भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई है। अभिनेता यश की इस फिल्म को दुनियाभर में काफी प्यार मिला है। यही वजह है जो फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। केजीएफ चैप्टर 2 के बाद से इस फिल्म के दर्शक और यश के फैंस फिल्म के तीसरे चैप्टर का इंतजार है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही केजीएफ चैप्टर 3 के कयास लगाए जाने लगे। इस फिल्म के चैप्टर तीन की शूटिंग को लेकर भी अफवाहें सामने आई थीं। अब खुद केजीएफ के निर्माता ने फिल्म के तीसरी चैप्टर को लेकर बड़ी बात कही है।
केजीएफ के निर्माता कार्तिक गौड़ा ने बताया है कि वह इस फिल्म की तीसरे चैप्टर की शूटिंग अभी शुरू नहीं करेंगे। क्योंकि उनके पास पहले से अन्य प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं। यह बात कार्तिक गौड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए कही है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि सभी तरह की अटकलें हैं। हमारे आगे बहुत सारी रोमांचक प्रोजेक्ट्स है। इसलिए हम केजीएफ 3 को अभी जल्द शुरू नहीं कर सकते। जब हम इस दिशा में काम शुरू करेंगे तो हम आपको धमाकेदार तरीके से बताएंगे।

कार्तिक गौड़ा के इस ट्वीट से साफ जाहिर है कि केजीएफ चैप्टर 3 का इंतजार कर रहे दर्शकों को अभी इस फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि केजीएफ में यश के साथ ही रवीना टंडन और संजय दत्त नजर आए हैं। सभी कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल को कन्नड़, तमिल, तेलुगू, हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज की गई है। यह फिल्म अभी भी शानदार कमाई कर रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।