Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

अयोध्या चोरी घोटाले की सुप्रीम कोर्ट के जज की अध्यक्षता में कराई जाए जांच: धीरेंद्र प्रताप

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने अयोध्या में राम मंदिर में 209 करोड़ के दान की चोरी घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट के एक्टिंग जज की अध्यक्षता में कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से अयोध्या में राम मंदिर में लूट मची है, इस तरह की लूट कभी मोहम्मद गजनवी और दूसरे फारस की खाड़ी से आने वाले लुटेरों ने भी नहीं की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा एक और भाजपा और संघ अपने आप को हिंदुओं का सबसे बडा रक्षक बताते हैं। दूसरी ओर दिल्ली उत्तर प्रदेश में सब जगह बीजेपी के शासन के दौरान और योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमंत्री के रहते जो लूट हुई है। ये सारी घटनाएं शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा छोटी-छोटी बातों पर एक वर्ग के लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं, जबकि हिंदुओं के रक्षक खुद को बताने वाले हिंदुओं की संपत्ति की लूट में लगे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के जज के अध्यक्षता में जांच होनी चाहिए। इन चोरों डकैतों को पड़कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। हालांकि लोकसाक्ष्य का मानना है कि इन मांगों से कुछ नहीं होगा। जब जज बैडमिंटन खेलने सरकार के मंत्रियों के साथ विदेश में जाएंगे, तो उनसे कैसी उम्मीद की जा सकती है। ये पाठकों को खुद ही सोचना होगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।