Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 25, 2026

प्रिया ने विश्व कैडेट कुश्ती में जीता गोल्ड, सोशल मीडिया में वायरल होने लगा ओलंपिक में भारत को पहला गोल्ड

हरियाणा राज्य के जिंद जिले के जुलाना में चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की खिलाड़ी प्रिया ने हंगरी के बूडापेस्ट में चल रही विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर जीत लिया।

हरियाणा राज्य के जिंद जिले के जुलाना में चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की खिलाड़ी प्रिया ने हंगरी के बूडापेस्ट में चल रही विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर जीत लिया। प्रिया ने बेलारूस की सेनिया पटापोविच को 5-0 से हराकर 73 किलोग्राम वर्ग में खिताब जीता। प्रिया की इस उपलब्धि पर उनके कोच ने कहा कि अंशु मलिक के बाद अगले ओलिपिक में प्रिया भी देश का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रिया के साथ ही प्रतियोगिता में भारत की युवा पहलवान तनु ने 43 किलोग्राम वर्ग में, मन गुलिया (48 किग्रा) और सागर जगलान (80 किग्रा) ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में खिताब जीतकर भारत को इतिहास में पहली बार टीम चैंपियनशिप का खिताब दिलाया। अन्य भारतीय वर्षा ने 65 किग्रा वर्ग में तुर्की की डुयगु जनरल के खिलाफ हार से जीत के साथ कांस्य पदक जीता।

प्रिया को बधाई के साथ जोड़ दिया ओलंपिक से
इस खबर को लेकर सोशल मीडिया में प्रिया को बधाई देने का सिलसिला जो शुरू हुआ, तो बधाई देने वालों ने ये तक चेक नहीं किया कि उन्हें किस प्रतियोगिता में गोल्ड मिला है। कुछ लोगों ने तो बाकायदा सोशल मीडिया में उसे ओलंपिक में भारत को पहला गोल्ड पदक के रूप में लिख दिया। फिर क्या था, मैसेज को कापी पेस्ट करके इसे आगे शेयर करने का सिलसिला भी सोशल मीडिया में तेजी से चल रहा है।

हालांकि कुछ लोगों ने प्रिया को बधाई देने के साथ ही सही जानकारी दी है। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत, भाजपा नेत्री नीलू साहनी सहित कई बीजेपी नेताओं ने सही जानकारी के साथ पोस्ट शेयर की है। इसमें प्रिया को विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड पदक जीतने की बधाई दी गई है। उधर, सोशल मीडिया में कई यू ट्यूब चैनलों ने इसे ओलंपिक में गोल्ड मैडल दर्शा दिया। प्रिया सहित अन्य कई खिलाड़ियों ने विश्व चैंपियनशिप में पदक जीते। इन सभी को लोकसाक्ष्य की ओर से बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।


Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।