Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में फिर आया कोरोना के नए संक्रमितों में उछाल, तीसरे दिन भी नहीं हुई कोई मौत, बढ़ रहे हैं एक्टिव केस

25 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 51 नए केस मिले। ये लगातार तीसरा दिन है जब कोरोना के प्रदेश में किसी की मौत नहीं हुई।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के नए केस में उतार चढ़ाव जारी है। रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में उछाल आया। 25 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 51 नए केस मिले। ये लगातार तीसरा दिन है जब कोरोना के प्रदेश में किसी की मौत नहीं हुई। इससे पहले शनिवार 24 जुलाई को कोरोना के 33 नए संक्रमित मिले थे। शुक्रवार 23 को कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले थे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 27 जुलाई की सुबह छह बजे तक है।

अब तक कुल 7359 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341724 हो गई है। इनमें से 327716 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 24 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 637 हो गई है। एक दिन पहले शनिवार को ये संख्या 611, शुक्रवार को 606 थी। तक प्रदेश में कुल 7359 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.90 फीसद है।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। 25 जुलाई को ब्लैक फंगस का दो नए केस मिले। दो मरीज की मौत हुई। वहीं, 6 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 551 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 123 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 201 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में शनिवार 24 जुलाई को कोरोना के 33 नए संक्रमित मिले थे। शुक्रवार 23 को कोरोना के 11 नए संक्रमित, गुरुवार 22 जुलाई को प्रदेश में कोरोना के 56 नए संक्रमित, बुधवार 21 जुलाई को 37 नए कोरोना संक्रमित, मंगलवार 20 को कोरोना के 50 नए संक्रमित, सोमवार 19 जुलाई को 34 नए कोविड संक्रमित, रविवार 18 जुलाई को कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
घटने लगी है टीकाकरण की रफ्तार
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार 25 जुलाई को 206 केंद्र में 19721 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार 24 जुलाई को 438 केंद्रों में 25729 लोगों को, शुक्रवार 23 जुलाई को 570 केंद्रों में 47795 लोगों को, गुरुवार 22 जुलाई को 597 केंद्रों में 41968 लोगों को, बुधवार 21 जुलाई को 383 केंद्रों में 42022 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार 20 जुलाई को 670 केंद्र में 87064 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार 19 जुलाई को 732 केंद्र में 45342 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।