Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

पौड़ी में सड़क से नीचे खेत में गिरी कार, सुबह की घटना का दोपहर को चला पता, चिकित्सक की मौत, चालक घायल

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के एकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत एक अल्टो कार के सड़क से नीचे खेत में गिरने से निजी चिकित्सक की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे का पता दोपहर बाद चला। दुर्घटना में घायल चालक को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया। जहां से उसे देहरादून रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम जैरोल निवासी डॉ. मनोज पसबोला (47) का पाटीसैंण में अपना क्लिनिक है। सुबह करीब दस बजे वह क्लिनिक के लिए घर से निकले। अमोठा कठूली मार्ग पर मुलिया सारी के समीप कार करीब डेढ़ सौ फीट नीचे खेतों में जा गिरी। कार को ग्राम थापलू निवासी चिंतामणि पसबोला (55) चला रहे थे।
बताया जा रहा है कि सुबह बारिश के कारण सड़क सुनसान थी। ऐसे में लोगों को दुर्घटना का पता नहीं चल सका। दोपहर के बाद एक युवक पाटीसैंण से कठोली की ओर जा रहा था। उसने खेतों में पड़ी कार को देखा तो इसकी सूचना पाटीसैंण बाजार में लोगों को दी। सूचना के बाद पाटीसैंण चौकी पुलिस और अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया।
इस दौरान दोनों कार सवारों को सड़क तक पहुंचाने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैंण पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद कार चालक चिंतामणि को 108 एंबुलेंस से कोटद्वार स्थित बेस चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से उन्हें देहरादून रेफर कर दिया गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।