Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

राष्ट्रपति चुनावः नाम तय करने को लेकर बीजेपी और विपक्ष की बैठक आज, विपक्ष के तीन उम्मीदवार ठुकरा चुके हैं प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के विपक्षी दलों के अनुरोध को आज ठुकरा दिया।

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के विपक्षी दलों के अनुरोध को आज ठुकरा दिया। 77 वर्षीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बाद संभावित विपक्षी उम्मीदवारों के रूप में अपना नाम वापस लेने वाले गोपालकृष्ण गांधी तीसरे राजनीतिक व्यक्ति हैं। वहीं, राष्ट्रपति चुनाव से पहले मंगलवार का दिन अहम साबित हो सकता है। राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। मंगलवार को होने वाली इस बैठक में सभी बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। इसी बैठक के बाद एनडीए के उम्मीदवार का ऐलान हो सकता है। वहीं, विपक्षीदलों ने भी मंगलवार को भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम फाइनल करने के लिए बैठक बलाई है। यह बैठक भी दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
गोपालकृष्ण गांधी ने एक बयान में कहा कि मामले पर गहराई से विचार करने के बाद मैं देखता हूं कि विपक्ष का उम्मीदवार ऐसा होना चाहिए। जो विपक्षी एकता के अलावा राष्ट्रीय सहमति और राष्ट्रीय माहौल पैदा कर सके। मुझे लगता है कि और भी लोग होंगे जो मुझसे बेहतर ऐसा करेंगे। विपक्षी पार्टियां मुम्बई में अपने संयुक्त उम्मीदवार के नाम पर चर्चा करने के लिए एक बैठक आयोजित करने वाली है। इस बैठक से पहले ही गोपालकृष्ण गांधी का बयान सामने आया है। उनके नाम का सुझाव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया था।
शरद पवार करेंगे बैठक की अध्यक्षता
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ गठजोड़ को और मजबूत करने की उम्मीद के बीच पवार मंगलवार को 17 विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कोलकाता में कहा कि कुछ विपक्षी दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार बनाने का सुझाव दिया है। नए राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो गई है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 जून है। अगर जरूरी हुआ तो चुनाव 18 जुलाई और मतगणना 21 जुलाई को होगी।

You may have missed