Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

इसी माह रिलीज हो रही है पोन्नियन सेल्वन (पीएस 2), यदि पहला पार्ट नहीं देखा तो देख लीजिए, देखिए फिल्म का ट्रेलर

डायरेक्टर मणि रत्नम की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-1 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। अब मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल पीएस 2 लेकर आ रहे हैं। चियान विक्रम की पीएस-2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसलिए, ये खबर लोगों के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है कि इसी माह इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। इससे पहले पिछले माह फिल्म का अधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया था। अब इसी माह फिल्म भी रिलीज होने जा रही है। यदि आपने पहले पार्ट नहीं देखा तो इसे देख लीजिए। तभी आगे की कहानी में आपको मजा आएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पहले पार्ट को खूब पसंद किया दर्शकों ने
डायरेक्टर मणि रत्नम के डायरेक्शन में बनी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन को लोगों ने खूब पसंद किया था। ये फिल्म मशहूर राइटर कल्कि कृष्णमूर्ति के नॉवल पर आधारित है। हाल ही में मेकर्स ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पार्ट 2 का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट का खुलासा कर दिया था। इसके बाद फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट का माहौल है। पोन्नियेन सेलवन 1 ने 2022 में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की कमाई की थी। ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देखें फिल्म का ट्रेलर

इस दिन रिलीज किया गया था ट्रेलर
बता दें कि पोन्नियिन सेल्वन 2 का ट्रेलर 29 मार्च को रिलीज किया गया था। समाचार लिखे जाने तक इसे 14,291,416 बार देखा गया है। ट्रेलर में चोल साम्राज्य की आगे की कहानी की झलक दिखाई दे रही है। वहीं, बात करें फिल्म की रिलीज डेट की तो ये फिल्म भी इसी साल और इसी अप्रैल माह में रिलीज होगी। ये फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये कलाकार आएंगे नजर
इस धमाकेदार फिल्म में चियान विक्रम के अलावा जयाम रवि, कार्ति और तृशा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, ऐश्वर्या राय बच्चन, शोभिता धूलिपाला अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में प्रकाश राज, आर सारथ कुमार, प्रभु, पार्थियन, अश्विन ककुमानु जैसे कलाकार भी दिखेंगे।