Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

एक लाख 90 हजार की चोरी के नौ घंटे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में बागेश्वर जिले की पुलिस ने चोरी के नौ घंटे के भीतर ही एक लाख 90 हजार रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।
ये थी घटना
कल बागेश्वर जिले के थाना कांडा में नागकंयाल निवासी नीमा कांडपाल पत्नी मदन मोहन कांडपाल ने चोरी की रिपोर्ट दी थी। बताया कि जब वह दूध दोहने लिए गोशाला गई तो किसी ने मौके पर फायदा उठाकर घर में बक्से में रखे, 01 नथ, 01 गले का मंगल सूत्र, 02 कान के झुमके, 01 नाक की फुल्ली चोरी कर ली। इसमें उसने धवन कांडवाल पर चोरी का शक जताया।
महिला के बेटे का दोस्त है धवन
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि धवन कांडपाल शिकायत करने वाली महिला के बेटे का दोस्त था। उसका घर में आना जाना था। पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कमेडी देवी चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुरभि राणा को उक्त चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी को चोरी के आभूषण के साथ धपोली के निकट गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस उप निरीक्षक को ईनाम
पुलिस के मुताबिक युवक को तब गिरफ्तार किया गया, जब वह चोरी का सामान बेचने जा रहा था। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले का खुलासा करने पर उप निरीक्षक सुरभि राणा को एक हजार रुपये का ईनाम देकर पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *