Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 25, 2026

साप्ताहिक बंदी पर व्यापारियों, कोरोना नियम पर आमजन पर चला पुलिस का चाबुक

उत्तराखंड में साप्ताहिक बंदी और कोरोना नियम को लेकर देहरादून पुलिस काफी सख्त नजर आ रही है। हालांकि कोरोना के नियमों के चालान राहत चलते लोगों के काटे जा रहे हैं।


उत्तराखंड में साप्ताहिक बंदी और कोरोना नियम को लेकर देहरादून पुलिस काफी सख्त नजर आ रही है। हालांकि कोरोना के नियमों के चालान राहत चलते लोगों के काटे जा रहे हैं। वहीं, राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों की ओर पुलिस ने अनदेखी की हुई है। इसमें गौर करने वाली बात ये ही कि राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों में ज्यादातर ने मास्क लगाना भी बंद कर दिया है। पर पुलिस ने उस ओर ध्यान देना बंद कर दिया और सड़क पर खड़े होकर राह चलते लोगों के चालान किए जा रहे हैं।
गत रविवार को ही जनपद के नगर क्षेत्र के थाना क्षेत्रों में साप्ताहिक बंदी एवं कोविड़ 19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया।
राजपुर थाना पुलिस ने बगैर मास्क को लेकर 15 व्यक्ति से 3000 जुर्माना, डालनवाला पुलिस ने कोरोना के नियमों को लेकर 20 चालान करके 4000 रुपये, क्लेमेंन्टाउन पुलिस ने 30 व्यक्तियों का बिना मास कोविड-19 के अंतर्गत चालान कर 6000 रुपये, विकासनगर पुलिस ने कोरोना नियम के तहत आठ चालान कर 1600 रुपये, रायपुर पुलिस ने कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने पर 39 चालान कर 7800 रुपये, कैंट पुलिस ने कोविड-19 के अंतर्गत 10 चालान कर 2000 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन दुकानें खोलने पर चालान किए गए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।