Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

उत्तराखंड में चारधाम सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी, रात भर गर्जन ने डराया, बारिश ने खूब भिगाया

उत्तराखंड में रविवार की रात भर भारी गर्जन के साथ बारिश हुई। वहीं, चार धाम सहित पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। इससे मौसम में ठंडक आ गई।

उत्तराखंड में रविवार की रात भर भारी गर्जन के साथ बारिश हुई। वहीं, चार धाम सहित पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। इससे मौसम में ठंडक आ गई। वहीं, सोमवार की शाम तक आसमान में बादल कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद फिर से गर्मी होने लगेगी।
मौसम विभाग ने पहले ही रविवार से बारिश की संभावना जताई थी। दिन भर बादल और धूप के बीच आंख मिचौनी चलती रही। कभी कभी हल्की बूंदा बांदी भी होती रही। देर रात मौसम बदलने लगा। उत्तराखंड में गढ़वाल के सभी जिलों के साथ ही देहरादून, हरिद्वार, कुमाऊं में नैनीताल, मुक्तेश्वर, पिथौरागढ़ आदि जिलों में गर्जन के साथ बारिश हुई। रात को बिजली की गर्जना इतनी तेज थी कि लोगों के पालतू कुत्ते भी घरों में इधर उधर छिपने की जगह तलाशने लगे। वहीं, बच्चे भी डरने लगे। बारिश का दौर सोमवार की सुबह तक चलता रहा।


राज्य मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक चारधाम के अलावा हेमकुंड साहिब, औली और मुनस्यारी समेत ऊंची चोटियों पर आज शाम तक मौसम इसी तरह का रह सकता है। हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं, कल से मौसम में बदलाव आ सकता है। ऐसे में न्यूनतम और अधिकतम तापमन में बढ़ोत्तरी होगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।