Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

बाइक चोरी करने के बाद खोलता था पार्ट्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार, गोदाम से चोरी करने वाला भी धरा

देहरादून पुलिस ने चोरी के मामले में दो को गिरफ्तार किया। एक बाइक चोर से चार बाइक और एक बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए। बताया गया कि वो बाइक चोरी करने के बाद उसे अलग-अलग पार्टस में खोल देता था।

देहरादून पुलिस ने चोरी के मामले में दो को गिरफ्तार किया। एक बाइक चोर से चार बाइक और एक बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए। बताया गया कि वो बाइक चोरी करने के बाद उसे अलग-अलग पार्टस में खोल देता था। वहीं, पुलिस ने गोदाम से चोरी के आरोपी को भी गिरफ्तार किया।
सहसपुर पुलिस के मुताबिक लोगों के सत्यापन के दौरान सूचना मिली कि सलमान पुत्र घसीटा निवासी ग्राम ढांकी थाना सहसपुर के घर चार मोटरसाइकिल के साथ ही एक बाइक के कलपुर्जे खुले पड़ें हैं। उसे पकड़ कर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि खोली गई मोटरसाइकिल सेलाकुई क्षेत्र से चोरी की थी। अन्य मोटरसाइकिलो के संबंध में पूछताछ की गई तो बरामद मोटरसाइकिल के वह कागजात नहीं दिखा पाया।

गोदाम से चोरी का आरोपी पकड़ा, माल बरामद
सहसपुर पुलिस ने ही चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक फिरोज अहमद पुत्र स्वर्गीय शहीद अहमद निवासी छोटा रामपुर थाना सहसपुर देहरादून ने चार फरवरी को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि किसी ने उसकी दुकान के गोदाम का ताला तोड़कर दो कट्टे चावल, सिगरेट की डिबिया व अन्य सामान वा गल्ले में रखे रुपये चोरी कर लिए। एक सूचना के आधार पर आरिफ पुत्र इस्माइल निवासी शंकरपुर महमूदनगर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चावल के तीन कट्टे, सिगरेट के 21 पैकेट, 1200 रुपये नगद बरामद कर लिए गए हैं।
चरस के साथ एक पकड़ा
नेहरू कालोनी पुलिस ने 1 किलो 290 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जल संस्थान ऑफिस जोगीवाला के गेट के पास से जय सिंह बिष्ट पुत्र स्व गोविंद सिंह बिष्ट निवासी ग्राम बालन थराली, चमोली गढ़वाल हाल पता सरिता विहार, स्मिथ नगर प्रेमनगर की गिरफ्तार हुई। साथ ही उसकी बाइक भी सीज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *