Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

कैसी आलवेदर रोड जो बार बार हो जाती है बंद, भूस्खलन के बाद लगा पांच किलोमीटर का जाम

कोडियाला से साकनीधार के बीच तोताघाटी में तो शुक्रवार की रात से सड़क पर आए मलबे के चलते सड़क के दोनों तरफ शनिवार को भी पांच किलोमीटर लबीं वाहनों की कतार लग गई।

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बार बार भूस्खलन का मलबा सड़क पर आने से लंबे जाम से जूझना यात्रियों की नियती बन गई है। कोडियाला से साकनीधार के बीच तोताघाटी में तो शुक्रवार की रात से सड़क पर आए मलबे के चलते सड़क के दोनों तरफ शनिवार को भी पांच किलोमीटर लबीं वाहनों की कतार लग गई।


जून माह में इस स्थान पर सड़क बंद होने के चलते करीब चार माह तक यहां से वाहन नहीं गुजरे। तब वाहनों को वाया गडोलिया, चंबा, टिहरी के रास्ते से आगे निकाला गया। इसके बाद दिसंबर माह से इस सड़क पर काम शुरू हुआ।

काम की धीमी रफ्तार कहें या फिर अन्य कारण, यहां बार बार मलबा गिरने से सड़क बंद हो रही है। आलवेदर रोड का काम ही लोगों को लिए फिलहाल नासूर बनता जा रहा है। कल रात से बंद हुई ये सड़क शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे तक भी नहीं खुली। ऐसे में लोग मसूरी या टिहरी के रास्ते से श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, चमोली आदि स्थानों को जा रहे हैं।