Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पुलिस ने दो शराब और दो चरस तस्करों को किया गिरफ्तार, दो कार की सीज

देहरादून में ऋषिकेश पुलिस ने अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं, विकासनगर पुलिस ने दो चरस तस्कर दबोचे। इनसे तस्करी के लिए प्रयुक्त की गई दो कारों को भी सीज किया गया है। ऋषिकेश पुलिस के मुताबिक आरटीओ आफिस के निकट एक एसेंट कार रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से अंग्रेजी शराब 8 पीएम की 17 पेटी बरामद की गई। कार को सीज कर दिया गया है। साथ ही कार सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी पहचान विनोद प्रसाद पुत्र भगवती प्रसाद निवासी दिल्ली फार्म श्यामपुर खदरी ऋषिकेश के रूप में हुई।
वहीं, ऋषिकेश पुलिस ने ही सुबह के समय चेकिंग के दौरान मंडी तिराहा कोयल ग्रांट से एक व्यक्ति को गोल्ड व्हिस्की के 130 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया। इन पव्वों को दो सफेद कट्टों में रखा हुआ था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अशोक जसवंत निवासी गोविंद नगर झुग्गी झोपड़ी ऋषिकेश के रूप में की गई।


विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 250 ग्राम चरस के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया। तस्करी के लिए प्रयुक्त की जा रही अल्टो कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया। कैनाल रोड निकट विद्यापीठ मार्ग में वाहन चैकिंग के दौरान उन्हें पकड़ा गया। गिरफ्तार तस्करों में यशपाल पुत्र केतुराम निवासी ग्राम गुमा तहसील व थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश और गोविंद पुत्र जयसिंह निवासी उपरोक्त के रूप में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *