Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पूर्व विधायक ने डीएम से भेंट कर स्मार्ट सिटी के नाम पर हो रही परेशानियों से कराया अवगत

उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने माननीय जिलाधिकारी से वार्ता कर दून शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्य से जनता को आए दिन हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को फोटो भी दिखाई। साथ ही बताया कि अधूरे छूटे कार्यों से लोगों का सड़क पर चलाना दूभर हो गया है। उन्होंने समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।


इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि शहर कि सड़के न्यू रोड, पलटन बाजार, सुभाष रोड, पटेल रोड, ईसी रोड, डिस्पेंसरी रोड, सुभाष रोड़, आराघर, बलबीर रोड, राजपुर रोड व शहर के कई स्थानों की सड़के व आंतरिक सड़के खुदी हैं। सड़क जगह-जगह से धंस गयी है। कई स्थानो को खोदकर छोड़ दिया गया है। कई स्थानो की टाइल्स उखाड़कर ऐसे ही रख दिया गया है। जिस कारण आए दिन लोग परेशान हो रहे हैं।
पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि सीवर व पानी की लाईने टूटने के कारण इसे ठीक ठंग से मरम्मत नहीं किया जा रहा है। कई स्थान पर पाईपों में टयूब बांध कर काम चलाया जा रहा है। जिससे सीवर व पेयजल लाईनें मिल जाने के कारण लागों के घरों में गन्दा पानी सप्लाई हो रहा है। लोगों को बीमारी का खतरा बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि सिर्फ मरम्मत करने से सड़के नहीं सुधरेंगी। सड़कों को पूर्ण रूप से बनाया जाए ।
पूर्व में भी कई बार इन समस्याओं को लेकर अधिकारियों को पत्र लिखे गए हैं। अभी तक इन समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकाला गया है। समस्याओं का समाधान करें अन्यथा हमें जनहित में जनता के साथ धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *