कविताः हो शुभ आगमन नववर्ष का, ऐसी हमारी कामना-शिक्षक राजेंद्र प्रसाद जोशी

हो शुभ आगमन नववर्ष का, ऐसी हमारी कामना
जो साल बीते दुख के संग, हे प्रभु उन्हें अब थामना
सब प्रसन्न हों मन मुग्ध हों, कोई कभी भी न क्षुब्ध हो
बस हर्ष हो उल्लास हो, न अब कोई भी निराश हो
हाथों में सबके काम हो, करते हैं हम ये प्रार्थना
हो शुभ आगमन नववर्ष का, ऐसी हमारी कामना
अब कोई तीज या त्योहार हो, मंगल हर दिन हर एक वार हो
प्रगति, उन्नति का साथ हो, चाहे नौकरी या व्यापार हो
चहु ओर स्नेह, और प्यार हो, हमारे मन की है ये भावना
हो शुभ आगमन नववर्ष का, ऐसी हमारी कामना
सब स्वस्थ हों मदमस्त हों, सब अपने आप में व्यस्त हों
कहीं कोई सूनापन न हो, प्रभु आपका वरदहस्त हो
न अब किसी को भी कष्ट हो, है बस यही सद्भावना
हो शुभ आगमन नववर्ष का, ऐसी हमारी कामना
कवि का परिचय
राजेंद्र प्रसाद जोशी
अनुदेशक (Instructor)
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) देहरादून, उत्तराखंड।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






