Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

सोनिया से मिले अशोक गहलोत के नोट्स की फोटो हुई वायरल, सचिन पायलट के पार्टी छोड़ने पर इशारा, गुंडागर्दी का आरोप

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मिलने जाते वक्त अपने साथ सचिन पायलट के खिलाफ गंभीर आरोपों के दस्तावेज लेकर गए थे। सोनिया गांधी के बंगले पर जाते वक्त गहलोत के हाथ जो कागज कैमरों में कैद हुआ, उस कागज में पायलट कैंप पर गुंडागर्दी करने, ‌BJP से मिलीभगत करने से लेकर पार्टी छोड़ने तक के नोट्स हैं। गहलोत ने हाथ से लिखा हुआ कागज ले रखा था, उसमें माफी के साथ सचिन पायलट के खिलाफ विस्फोटक आरोपों के पॉइंट‌्स थे। कागज में लिखा था- सचिन पायलट पार्टी छोड़ देगा-ऑब्जवर्स। पार्टी के लिए अच्छा होता। 102 वर्सेज 18। इसका मतलब यह है कि गहलोत के पास 102 विधायकों का समर्थन है, जबकि पायलट के पास केवल 18 विधायक। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के साथ बैठक में भले ही अशोक गहलोत माफीनामे के साथ पहुंचे थे, लेकिन बैठक से वह बुरी तरह आहत होकर गए। अशोक गहलोत की सोनिया के साथ बैठक गुरुवार को राजस्‍थान के सीएम के कांग्रेस अध्‍यक्ष पद की रेस से बाहर होने के ‘प्रतीकात्‍मक समर्पण’ के साथ संपन्‍न हुई, लेकिन मीटिंग सेशन के उनके नोट्स अलग ही तस्‍वीर पेश करते हैं। मलयाला मनोरमा के फोटाग्राफर जे. सुरेश द्वारा खींची गई एक फोटो उस चीटशीट को दिखाती है, जिसे गहलोत अपने साथ मीटिंग में लेकर गए थे। यह तस्‍वीर उन बिंदुओं पर जानकारी प्रदान करती है जो गहलोत ने संभवत: सोनिया के समक्ष उठाया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कागज में सबसे टॉप पर लिखा हुआ था- जो हुआ बहुत दुखद है, मैं भी बहुत दुखी और आहत हूं। इसके बाद लिखा था- राजनीति में हवा बदलते देख साथ। RG (राहुल गांधी) 1 घंटे – SP/CP (PM) । इसके नीचे लिखा है 102 वर्सेज एसपी प्लस 18, इसका मतलब है कि गहलोत ने खुद के पास 102 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है, जबकि सचिन पायलट के पास केवल 18 विधायक बताए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

पायलट खेमे पर गुंडागर्दी करने के आरोप, पुष्कर की घटना का भी जिक्र
कागज में पायलट खेमे के खिलाफ सिलसिलेवार आरोपों के पॉइंट‌स लिखे हुए थे। हालांकि इन पॉइंट्स का ज्यादातर का आधा हिस्सा ही कैमरे में आया है और बाकी का हिस्सा गहलोत के हाथ से ढक गया। उन पॉइंट‌स को डिकोड करके यहां दिया जा रहा है। गहलोत ने लिखा था- पहला प्रदेशाध्यक्ष, जिसने पद पर रहते बगावत की। हमारे पास 102 विधायक हैं, जबकि पायलट के पास केवल 18। BJP ने विधायकों को 10 से 50 करोड़ ऑफर किए। गुंडागर्दी की। विधायकों में भय का माहौल बनाया गया। आरोपों में पुष्कर की घटना और शकुंतला रावत का भी जिक्र है। आगे डोटासराजी ने बताया और मानेसर लिखा हुआ है। पुष्कर में पिछले दिनों कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंत्री अशोक चांदना के भाषण के दौरान पायलट समर्थकों ने जूते उछाले थे और मंत्री शकुंतला रावत की हूटिंग की थी। इस पर अशोक चांदना ने पायलट के खिलाफ ट्वीट कर सीधे धमकी दी थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फोटो के अनुसार, गहलोत ने अपने मामले की शुरुआत करते हुए सोनिया से कहा-जो हुआ, बहुत दुखद है। मैं भी बहुत आहत हूं। विधायकों का बचाव करते हुए यह कहा राजनीति में हवा बदलते देख साथ छोड़ देते हैं, यहां ऐसा नहीं हुआ। नोट्स में कहा गया कि SP पार्टी छोड़ देंगे, आब्‍जर्वर पहले सही रिपोर्ट देते तो पार्टी के लिए अच्‍छा होता। कांग्रेस और अशोक गहलोत ने इस तस्‍वीर के बारे में फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।