Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

दून के रेस्टोरेंट में अपने बीच फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी को देख लोग हुए हैरान, फोटो खिंचवाने की मची हौड़

देहरादून के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोग अचानक अपने बीच फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी को देखकर हैरान हो गए। पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं आया कि ये फिल्म अभिनेता है, या फिर उसका हमशक्ल। जैसे ही लोगों को अपना यकीन सच लगा तो लोगों में खाना छोड़ सुनील शेट्टी के संग फोटो खिंचवाने की हौड़ मच गई। अभिनेता ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। ऐसा नजारा देहरादून में एक रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि दो रेस्टोरेंट में देखने को मिला। उन्होंने राजपुर रोड स्थित अम्मा कैफे में चाय के साथ वेज सैंडविच खाई। इसके बाद वह ओर्चिड रेस्टोरेंट गए। इस रेस्टोरेंट में भी उन्होंने कई व्यंजनों का आनंद लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों देहरादून और मसूरी की वादियों का आनंद ले रहे हैं। वह रविवार को वह राजपुर रोड स्थित ओर्चिड रेस्टोरेंट पहुंचे। जहां उनकी एक झलक पाने के लिए एकाएक भीड़ लगनी शुरू हो गई। इस दौरान सुनील शेट्टी के साथ कई प्रशंसकों ने फोन में सेल्फी भी ली। बताया जा रहा है कि वह निजी काम से देहरादून आए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सुनील शेट्टी शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। यहां वह अकेले ही ओल्ड मसूरी रोड स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं। रविवार की सुबह वह नजीबाबाद गए और दोपहर में वापस आ गए। इस दौरान वह राजपुर रोड स्थित ओर्चिड रेस्टोरेंट पहुंचे। वहां मौजूद लोग भी उन्हें सामने देखकर यकीन नहीं कर पाए। बाद में सुनील शेट्टी के साथ उनके प्रसंशकों ने फोटो खिंचवाई। बताया जा रहा है कि सुनील शेट्टी एक-दो दिन तक देहरादून में रहेंगे। इसके बाद मुंबई रवाना होंगे। वह किसी शूटिंग नहीं, बल्कि निजी कार्य से यहां आए हैं।