देश में कोरोना के नए संक्रमितों में कमी दर्ज, उत्तराखंड में भी राहत
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में कमी दर्ज की गई। उत्तराखंड में भी इसी तरह की स्थिति है। सोमवार आठ अगस्त की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16167 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 41 मरीजों की कोरोना से मौत हुई। अब तक कोरोना से देश में कुल 526730 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 15549 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। अब कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा 43499659 हो गया है। वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 135510 हैं। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल 3475330 लोगों कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2065654741 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में रविवार सात अगस्त को कोरोना के 18738 नए केस और 40 मरीजों की मौत, शनिवार छह अगस्त को कोरोना के 19406 नए केस और 49 लोगों की मौत, शुक्रवार पांच अगस्त को कोरोना के 20551 नए संक्रमित और 70 मरीजों की मौत, गुरुवार चार अगस्त को कोरोना के 19893 नए संक्रमित और 53 मरीजों की मौत, बुधवार तीन अगस्त को कोरोना के 17135 नए संक्रमित और 47 मरीजों की मौत, मंगलवार दो अगस्त को कोरोना के 13734 नए केस और 34 मरीजों की मौत, सोमवार एक अगस्त को 16464 नए संक्रमित और 39 मरीजों की मौत हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में एक मरीज की हुई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। रविवार सात अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 158 नए संक्रमित मिले। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शनिवार छह अगस्त को 294 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार को 336 केंद्र में 5589 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.07 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7718 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 99875 हो गई है। इनमें से 94137 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 160 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 1895 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7718 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 300 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 94.25 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



