दृष्टि, बधिर दिव्यांगों की पेंशन बंद, कांग्रेस नेता धस्माना पहुंचे एनआईवीएच गेट में धरना दे रहे कर्मचारियों के बीच
ये तो हद हो गई। देश भर में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान NIEPVD देहरादून व देश के आठ अन्य संस्थानों के पेंशन भोगी कर्मचारियों की एक जनवरी 2026 से केंद्र सरकार के अधीन इस स्वायत्तशासी संस्थान की ओरसे पेंशन बंद कर दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देश भर में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान NIEPVD देहरादून व देश के आठ अन्य संस्थानों के पेंशन भोगी कर्मचारियों की एक जनवरी 2026 से केंद्र सरकार के अधीन इस स्वायत्तशासी संस्थान की ओर से पेंशन बंद किए जाने का मुद्दा देश की संसद में उठने का आग्रह लोक सभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से किया जाएगा। इस संबंध में कल उनको पत्र भेज कर पूरे मुद्दे को जानकारी दी जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
यह घोषणा आज सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राजपुर स्थित एनआईवीएच के गेट पर धरना दे रहे पेंशनधारी व वर्तमान कर्मचारियों के बीच पहुंच कर उनको कांग्रेस का पूर्ण समर्थन देते हुए कही। धस्माना ने कहा कि यह सबसे बड़े अफसोस की बात है कि दशकों से पेंशन पा रहे कर्मचारियों को अब पेंशन नहीं देने का कर्मचारी विरोधी निर्णय केंद्र सरकार के अधीन चल रहे इस संस्थान ने लिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारी, किसान, नौजवान, बेरोजगार और विद्यार्थी विरोधी सरकार है। इस सरकार ने देश के माध्यम वर्गीय व गरीब जनता के खिलाफ सारे निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पेंशन समाप्त करने का निर्णय बहुत क्रूर है और ये जीवन के अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर वरिष्ठ नागरिकों का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की जनता का धार्मिक शोषण कर रही है और सनातन धर्म और हिंदुत्व के नाम पर सनातनी और हिंदुओं के व देश के हर वर्ग के लोगों के खिलाफ जन विरोधी निर्णय ले रही है। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर और राज्य स्तर पर हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धरने को एसोशिएशन के अध्यक्ष जगदीश कुकरेती, उपाध्यक्ष हरीश पंवार, हिमांशु थापा, एस सी बिनजोला,जगदीश लखेडा ने भी संबोधित किया। धरने में महिलाएं, बुजुर्ग व वर्तमान कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


