Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 17, 2026

ग्राफिक एरा में पंचायती राज कर्मी सीखेंगे एआई की बारीकियां

देहरादून में ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ पंचायती राज कार्मिकों को एआई, प्रॉम्प्ट लेखन, दस्तावेज और प्रेजेंटेशन निर्माण सिखा रहें हैं। इसके लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला शुरू हो गई। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में क्षमता निर्माण कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. तबस्सुम नकवी ने कहा कि बदलती तकनीक के साथ कदम मिलाना समय की जरूरत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दो दिवसीय कार्यशाला में पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को एआई और प्रॉम्प्ट लेखन के साथ सरकारी कामकाज में चैटजीपीटी के इस्तेमाल की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और उत्तराखंड सरकार के पंचायती राज विभाग ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड डॉ विशाल सागर, डॉ श्याम कापरी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रशिक्षण लेने आए कार्मिक शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ श्वेता चौहान ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।