Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

उत्तराखंड पुलिस की ओर से आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में पीएसी मुख्यालय टीम को चल वैजयंती ट्राफी

उत्तराखंड पुलिस की ओर से आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में पीएसी मुख्यालय टीम को चल बैजयंती ट्रॉफी प्रदान की गई। राष्ट्रीय मावनधिकारी आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य पुलिस कर्मियों को मानवाधिकारी के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक करके मानवाधिकारों का प्रसार और प्रचार में योगदान देना है। पंद्रहवीं राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘कोविड महामारी और लॉकडाउन को लागू करने में पुलिस की बढती भूमिका’ था।
प्रतियोगिता आज पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में हुई। इससे पूर्व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन प्रथम चरण में जनपद/पीएसी वाहिनीयों एवं द्वितीय चरण में परिक्षेत्र/पीएसी मुख्यालय स्तर पर कराया जा चुका है। द्वित्तीय चरण की प्रतियोगिता से कुमायूं परिक्षेत्र से 06, गढवाल परिक्षेत्र से 06 एवं पीएसी मुख्यालय से 06 कुल 18 प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए चयनीत किया गया।
प्रतियोगिता का संचालन श्रीमता जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध, पुलिस मुख्यालय ने किया। प्रतियोगिता में पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। निर्णायक मण्डल में राम सिंह मीणा (महानिदेशक सेवानिवृत्त) अध्यक्ष, पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, सीबीसीआईडी, उत्तराखण्ड तथा अजय जोशी (उप महानिरीक्षक, सेवानिवृत्त) सदस्य रहे।
प्रतियोगिता की समाप्ति के पश्चात मुख्य अतिथि एवं निर्णायक समिति के सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुये प्रतिभागियों की ओर से प्रस्तुत विषय-वस्तु, प्रस्तुतिकरण एवं वाकपटुता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुये उत्साहवर्धन किया। साथ ही वर्तमान परिवेश में मानवाधिकारों की महत्ता एवं पुलिस द्वारा उनके संरक्षण की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया गया।
प्रतियोगिता के विजेता
1-हेड कांस्टेबल 141 सुषमा रानी, 40वीं वाहिनी पीएस, प्रथम स्थान।
2-उप निरीक्षक नागरिक पुलिस गगन मैठाणी, चमोली, द्वित्तीय स्थान।
3-कांस्टेबल प्रशांत रॉय, 46वीं वाहिनी पीएसी, तृतीय स्थान।

दी नगद राशि
प्रथम, द्वित्तीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः रूपये 3000, 2000, एवं 1000का नगद पारितोषिक दिया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले पीएसी, मुख्यालय टीम को चल बैजन्ती ट्राफी (Running Trophy) निर्णायक समिति के सदस्यों ने प्रदान की। प्रतियोगिता को दौरान ममता वोहरा, अपर पुलिस अधीक्षक, मानवाधिकार एवं अधिकारी तथा कर्मचारीगण मौजूद रहे।