Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

मामूली विवाद में ओशो आश्रम के ट्रस्टी ने एक अनुयायी को गोली मारी, दो गिरफ्तार

विकासनगर स्थित ओशो पेरामिड आश्रम में मामूली विवाद में एक अनुयायी को आश्रम के ट्रस्टी ने गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई थी।
देहरादून में विकासनगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि गत रात करीब नौ बजकर पांच मिनट पर हथियारी स्थित ओशो पेरामिड आश्रम में गोली चलने की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ओशो आश्रम के किचन के बाहर बरामदे में विक्रम भोला पुत्र हिम्मत भोला निवासी गोविंदपुरी नई दिल्ली, जो वर्तमान में जीवनगढ़ विकासनगर रहते हैं, वह घायल अवस्था में मिले। उनके बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी थी।
उनके समीप ही महिला मित्र कुमारी केतकी भी थी। दोनों ने बताया कि समीप खड़े दो व्यक्ति चन्द्रभान पुत्र पेड़ाराम निवासी ओशो आश्रम हथियारी विकासनगर थाना विकासनगर जनपद देहरादून और बलराज कौशल पुत्र उनसेन कोशल निवासी नुक्कड
भलेर धाना विकासनगर जनपद देहरादून का उनसे किसी बात पर विवाद हो गया था। इस पर पहले दोनों ने विक्रम भोला के साथ मारपीट की। तत्पश्चात चन्द्रभान उर्फ भगत के कहने पर बलराज ने अपने लाईससी रिवाल्वर 32 बोर से विक्रम पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। इससे विक्रम के पैर पर गोली लग गई।
विक्रम को पुलिस ने 108 सेवा के माध्यम से उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार केतकी की लिखित तहरीर के आधार पर चन्द्रभान और बलराज को गिरफ्तार कर लिया गया। बलराज से लाइसेंसी रिवाल्वर, 32 बोर के पांच जिंदा कारतूस, एक कारतूस का खोखा बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त बलराज कौशल द्वारा बताया कि वह ओशो आश्रम का ट्रस्टी भी है। पुलिस के मुताबिक बलराज के लाइसेंस को निरस्त कराने की कार्रवाी की जाएगी।