Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 92 हजार के पार, आज मिले 301 नए संक्रमित, आठ की मौत

उत्तराखंड में कोरोना के लिहाज से सोमवार का दिन भी राहत भरा रहा। आज नए संक्रमितों से दोगुने से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए। आज 301 लोग नए संक्रमित मिले। वहीं, 695 लोग स्वस्थ हुए। आज कोरोना से प्रदेश में आठ लोगों की मौत हुई। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 92112 हो गई है। इनमें से 85400 लोग स्वस्थ हुए। वहीं, 1535 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 3966 हैं। ये आंकड़ा भी आज चार हजार से नीचे आ गया। आज भी सर्वाधिक देहरादून में 125 और नैनीताल में 74 संक्रमित मिले।