आज भी उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट, देहरादून के स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का दौर जारी है। पांच दिन तक कहीं ओरेंज और कहीं येलो अलर्ट जारी किया गया है। एक दिन पहले शुक्रवार को देहरादून में जोरदार बारिश हुई, लेकिन आज शनिवार 18 जुलाई की सुबह से ही अधिकांश स्थानों पर बारिश थमी हुई है। देहरादून में भारी बारिश की संभावना के चलते जिला प्रशासन ने आज के लिए पहली से 12वीं कक्षा के साथ ही सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। फिलहाल राज्य के अधिकांश जिलों में कहीं बादल हैं तो कहीं कहीं बारिश भी हो रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान, पांच दिन का अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, आज 18 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक राज्य के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्र में तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। मौसम विभाग ने आज के लिए देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर, 19 व जुलाई के लिए उक्त जिलों के साथ टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधमसिंह नगर जिले में, 21 जुलाई के लिए बागेश्वर जिले के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों में येलो अलर्ट है। 22 जुलाई को राज्यभर के जिलों के लिए येलो अलर्ट है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



