Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

देहरादून के प्रेमनगर में निर्माणाधीन मकान की दीवार ढही, बिहार के मजदूर की मौत, दूसरा घायल

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से एक श्रमिक की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं, एक श्रमिक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक हादसा राघव विहार के पास हुआ। यहां गौरव निवासी पंडितवाड़ी का मकान बन रहा है। दोनों मजदूर बिहार के हैं। जो यहां मजदूरी के सिलसिले में आए थे।
मकान निर्णाण का कार्य ठेकेदार को दिया गया है। इसमें कई मजदूर कार्यरत थे। आज अचानक एक दीवार ढह गई। इसके नीचे दो मजदूर दब गए। ठेकेदार ने घायलों को प्रेमनगर स्थित संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। जहां एक मजदूर मंजर आलम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उससे मजदूर अब्दुल गफ्फार को मामूली चोट आई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक सूचना के बाद मृतक के परिजन पहुंच गए हैं। मृतक मंजर आलम बिहार के जिला अहरिया में फरसाडनी नया नगर गांव निवासी था। वहीं, गफ्फार भी जिला अहरिया के पंचेली गांव का रहने वाला है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।