Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

लक्सर में प्रेम प्रसंग के चलते युवकों पर फायरिंग, सहारनपुर के युवक की मौत, दूसरा घायल, संडे को भी हुआ था हमला

हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रेम प्रसंग के चलते दो परिवारों के बीच चल रहा विवाद आज खूनी संघर्ष में बदल गया। एक पक्ष में दो युवकों को गोलियों से भून दिया। इनमें एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल है। इस मामले में कल शाम भी विवाद हुआ था। अभी तक एक पक्ष दूसरे पक्ष की दस से अधिक बार पुलिस से शिकायत कर चुका है। नतीजा, पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और आज एक युवक को जान गंवानी पड़ी।
लक्सर के बसेड़ा गांव निवासी राजेश का गांव के ही एक परिवार से करीब दो साल से पुराना विवाद चल रहा है। विवाद के पीछे लड़की के साथ प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। इसे लेकर राजेश ने 10 से अधिक बार पुलिस से शिकायत की थी। रविवार शाम को भी दूसरे पक्ष के युवकों ने राजेश के भाई राकेश के घर के बाहर हवाई फायरिंग की थी। राकेश ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस कर्मी पहुंचे थे, पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।


सोमवार सुबह राजेश का बेटा दीक्षित (17 वर्ष) अपने फुफेरे भाई आशीष उर्फ जैकी (25 वर्ष) पुत्र रविंद्र निवासी ग्राम जेहरा गंगोह सहारनपुर के साथ किसी काम से बहादुरपुर अड्डे तक गया था। वापसी में बसेड़ा गांव के मंदिर के पास दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोककर फायरिंग कर दी। फायरिंग में आशीष उर्फ जैकी की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, दीक्षित को 2 गोलियां लगी हैं। इसे जौलीग्रांट रेफर किया गया है।
इस घटना से गांव में मातम के साथ ही तनाव की स्थिति बनी है। परिजन शव उठाने नही दे रहे हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पांच थानों की पुलिस बुलाई गई है। एसपी देहात रुड़की स्वप्न किशोर, एसपी राजन सिंह गांव में पहुंच गए।