दुकान के आगे से कोई ले उड़ा स्कूटी, तीन दिन बाद पुलिस ने पकड़ा
देहरादून में सहसपुर थाना क्षेत्र से एक दुकान के आगे खड़ी स्कूटी को कोई ले उड़ा। इसकी सूचना भी तीन दिन बाद थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने स्कूटी को बरामद करने के साथ ही चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ढाकी गांव निवासी अब्दुल वहाब की सहसपुर मदरसा के निकट दुकान है। उसकी दुकान के आगे खड़ी स्कूटी 22 नवंबर को कोई ले उड़ा। इस मामले में 25 नवंबर को सहसपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि किसी ने सूचना दी कि चोरी की स्कूटी में एक व्यक्ति छरबा की ओर से लांघा की तरफ जा रहा है।
इस पर पुलिस ने स्कूटी सवार को रोक कर चेक किया। सवार के पास स्कूटी के कोई कागजात नहीं थे। सख्ती से पूछने पर उसने स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक की पहचान अजय त्यागी पुत्र प्रवीन त्यागी निवासी ग्राम जडोददा पाण्डा थाना वडगांव जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वह इन दिनों हर्बटपुर पोस्टआफिस के निकट रह रहा था।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






