Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 17, 2026

मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि से प्रदेश की सड़कों के लिये धनराशि स्वीकृत

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि के अंतर्गत उत्तराखंड के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों की 439 किमी सड़कों के नवीनीकरण, सदृढ़ीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 259.00 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है। इसमें पौड़ी लोकसभा क्षेत्र की 164 किमी की 7, अल्मोड़ा की 180 कि.मी की 4 तथा टिहरी की 65 कि.मी. की 1 एवं नैनीताल की 30 कि.मी की 1 सड़क शामिल है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सरकार की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन सड़कों की आवश्यक मरम्मत के लिए केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि से धनराशि स्वीकृत करने का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध करते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न लोक सभा क्षेत्रों के तहत कुल 439 कि.मी. सड़कों का नवीनीकरण, सुधारीकरण एवं सुरक्षा संबंधी कार्य होने से क्षेत्र की जनता के साथ उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों को आवागमन में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिये केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।