Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

अन्न सेवा से अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरूआत, 51 हजार लोगों को परोसा जाएगा खाना

देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे एवं उद्योगपति अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व कार्यक्रमों की शुरूआत अन्न सेवा से हुई। गुजरात राज्य के जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सहित अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव वालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा। राधिका की नानी और मां-पिता, वीरेन और शैला मर्चेंट ने भी अन्न सेवा में हिस्सा लिया। इस आयोजन के तहत करीब 51 हजार स्थानीय निवासियों को भोजन परोसा जाएगा। जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह के लिए स्थानीय समुदाय का आशीर्वाद मांगने के लिए अन्न सेवा का आयोजन किया है। भोजन के बाद उपस्थित लोगों ने पारंपरिक लोक संगीत का आनंद उठाया। प्रसिद्ध गुजराती गायक कीर्तिदान गढ़वी ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

अंबानी परिवार में अन्न सेवा की परंपरा पुरानी है। परिवारिक शुभ अवसरों पर अंबानी परिवार अन्न सेवा करता रहा है। कोरोना महामारी के दौरान जब देश संकट में था तब भी अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी की अगुवाई में रिलायंस फाउंडेशन ने दुनिया का सबसे बड़ा अन्न वितरण कार्यक्रम चलाया था। पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अनंत अंबानी ने अपने विवाह-पूर्व कार्यक्रमों की शुरूआत अन्न सेवा की है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।