Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या स्थिर, नहीं हुई किसी की मौत

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों का आंकड़ा स्थिर बना हुआ है। रविवार 29 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 16 नए संक्रमित मिले।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों का आंकड़ा स्थिर बना हुआ है। रविवार 29 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 16 नए संक्रमित मिले। इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। एक दिन पहले शनिवार 28 अगस्त को कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार 791 केंद्रों में 79938 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर 31 अगस्त की सुबह छह बजे तक है।
अब तक कुल 7380 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342910 हो गई है। इनमें से 329143 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान सात लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 335 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7380 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.99 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। रविवार 29 अगस्त को ब्लैक फंगस के दो नए केस मिले। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। चार मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 576 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 131 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 346 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *