Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर दून के कौलागढ़ में हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट का धमाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने वितरित किए पुरस्कार

देश के महान खिलाड़ी हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देहरादून के कौलगढ़ स्थित चूना भट्टा ग्राउंड में फुटबॉल का धमाल हुआ।


देश के महान खिलाड़ी हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देहरादून के कौलगढ़ स्थित चूना भट्टा ग्राउंड में फुटबॉल का धमाल हुआ। इस दौरान तीन मैच खेले गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया। साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित भी किए।
टूर्नामेंट में तीन तीन प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छह टीमों ने भाग लिया। पहली प्रतियोगिता जूनियर बालकों की हुई। इसमें खुखरी जूनिय ने स्ट्राइकर क्लब पर दो गोल दागे, जबकि स्ट्राइकर क्लब खुखरी जूनियर पर एक गोल ही दाग पाई। दूसरा मैच खुखरी यूथ ने देहरादून सिटी के बीच हुआ। इस मैच को खुखरी यूथ 3-1 से जीत गई।

तीसरा मैच महेंद्र गर्ल्स व ग्रास रुट फाउंडेशन के बीच हुआ। इसमें पहले हॉफ में ही महेंद्रा गर्ल्स ने ग्रास रुट फाउंडेशन पर दो गोल दाग कर बढत बना ली। दूसरे हॉफ में ग्रास रुट ने खेल में वापसी करते हुए एक गोल मारा। साथ ही आक्रामक खेलना शुरू किया। इसके बावजूद महेंद्रा गर्ल्स ने अपनी लय बनाए रखी और अंतिम समय पर एक और गोल दाग कर 3-1 से मैच जीत लिया।

मैच के बाद धस्माना ने सभी छह टीमों को पुरस्कृत किया। साथ ही पुराने व वरिष्ठ खिलाड़ियों का भी सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी खुशहाल राष्ट्र के लिए यह आवश्यक है कि उसकी आने वाली पीढ़ी मानसिक व शारीरिक रूप से स्वास्थ्य हो। इसके लिए उस राष्ट्र की एक मजबूत खेल नीति होनी चाहिए। धस्माना ने कहा कि दुर्भाग्य से उत्तराखंड राज्य में वर्तमान सरकार के पास खेल व खिलाड़ियों के लिए कोई नीति ही नहीं है। वर्तमान सरकार केवल राजनीति व सत्ता के खेल में उलझी हुई है। आज का युवा व खिलाड़ी इस सरकार की उपेक्षा से निराश है।
धस्माना ने कहा कि आने वाले समय में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य में खेल व खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसकी झलक कांग्रेस पार्टी के 2022 के चुनावों के घोषणापत्र में भी दिखाई देगी। इस अवसर पर धस्माना ने राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी नवीन भंडारी को अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न दे कर सम्मानित किया। प्रतियोगोता में भागीदारी करने वाली सभी टीमों को ट्राफी के साथ नकद पुरस्कार भी दिया गया।
कार्यक्रम के आयोजक यूथ फॉर धस्माना के पिया थापा, धीरज थापा व मनीष थापा ने धस्माना को खुखरी प्रतीक चिह्न दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजेन्द्र धवन, संजय थापा, राजीव थापा, विजय शाही, अनिल बस्नेत, देवकी बिष्ट, सीता थापा, घनश्याम वर्मा, शिव जोशी, अंकित बिष्ट, वीपी भटाराई समेत काफी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।