देश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या घटी, मौत के आंकड़े बढ़े, उत्तराखंड के 12 जिलों में नहीं मिला नया संक्रमित
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में कमी दर्जी की गई। वहीं, दैनिक मौत के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। उत्तराखंड में फिलहाल कोरोना से राहत है। सोमवार 21 नवंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 406 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई। देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 530586 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 481 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कुल 44132433 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 6402 है। रविवार को देशभर में 9189 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए हैं। अब तक कुल 2198638566 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में रविवार 20 नवंबर को कोरोना के 492 नए संक्रमित और चार लोगों की मौत, शनिवार 19 नवंबर को कोरोना के 557 नए संक्रमित और 17 लोगों की मौत, शुक्रवार 18 नवंबर को कोरोना के 654 नए संक्रमित और सात लोगों की मौत, गुरुवार 17 नवंबर को कोरोना के 626 नए संक्रमित और 11 मौत, बुधवार 16 नवंबर को कोरोना के 501 नए संक्रमित और दो मरीजों की मौत, मंगलवार 15 नवंबर को कोरोना के 749 नए केस और एक मरीज की मौत, सोमवार 14 नवंबर को कोरोना के 547 नए संक्रमित और एक मरीज की मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में 55वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में उत्तराखंड में कोरोना से राहत जारी है। 12 जिलों में कोरोना का एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। वहीं, 55वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। रविवार 20 नवंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना का मात्र एक संक्रमित नैनीताल जिले में मिला। एक दिन पहले शनिवार 19 नवंबर को सात नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार को 64 केंद्रों में 332 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2022.11.20 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7751 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104484 है। इनमें से 100314 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1 मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 37 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7751 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 333 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.32 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.01 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


