Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

भारत में पांच महीने बाद कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार, 53476 नए मरीज, जानिए उत्तराखंड की स्थिति

जिस हिसाब से सबकुछ खुला है और कोरोना के नियमों के प्रति लापरवाही बरती जा रही है, उसके साथ ही कोरोना का हमला भी तेज हो गया है। भारत में पिछले पांच महीने बाद कोरोना ने एक बार फिर से उछाल मारी है।


जिस हिसाब से सबकुछ खुला है और कोरोना के नियमों के प्रति लापरवाही बरती जा रही है, उसके साथ ही कोरोना का हमला भी तेज हो गया है। भारत में पिछले पांच महीने बाद कोरोना ने एक बार फिर से उछाल मारी है। देशभर में कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामलों का आना जारी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार की सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पूरे भारत में कोरोना के 53476 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,17,87,534 हो गया है। पिछले 24 घंटों में देशभर में 251 मरीजों की मौत भी हुई है। एक दिन में पचास हजार के ऊपर कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच महीने बाद पहुंची है।
उत्तराखंड में एक दिन में दोगुने मरीज
उत्तराखंड में जहां मंगलवार को 94 नए संक्रमित मिले थे, वहीं बुधवार को दो सौ नए संक्रमित मिले। 49 लोग स्वस्थ हुए और एक्टिव केस 930 से बढ़कर 1115 हो गए हैं। गनीमत रही कि कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। वहीं, हरिद्वार पहले स्थान पर रहा। यहां सर्वाधिक 71 व देहरादून में 63 नए संक्रमित मिले। उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 98880 हो गई है। वहीं, 94634 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 1706 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।