Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

पौड़ी जिले में पहली बार रजिटर्ड क्लबों के बीच होगी जिला क्रिकेट लीग, सीएपी की बैठक में लिया निर्णय

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। जिले में पहली बार रजिस्टर्ड क्लबों के बीच जिला क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा।


क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। जिले में पहली बार रजिस्टर्ड क्लबों के बीच जिला क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। यह फैसला सीएपी और रजिस्टर्ड क्लबों के बीच आयोजित बैठक में किया गया। सभी क्लब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और बीसीसीआइ की गाइडलाइन के मुताबिक रजिस्टर्ड किए गए हैं।
ऑल क्लब मीटिंग में क्रिकेट एसोसिएशन पौड़ी के अध्यक्ष जसवीर बिष्ट व सचिव आशीष रावत ने एसोसिएशन की ओर से पौड़ी में क्रिकेट के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। साथ ही भविष्य की रूपरेखा व एसोसिएशन के विजन को रजिस्टर्ड क्लब के सदस्यों के सामने रखा।
बताया गया कि पौड़ी एसोसिएशन और CAU की ओर से खिलाड़ियो के पंजीकरण व सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही क्रिकेट एसोसिएशन पौड़ी जिले में डिस्ट्रिक्ट लीग का आयोजन करेगी। इसकी लगभग सारी तैयारियां कर ली गई हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।