Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

अब योग गुरु बाबा रामदेव ने महिलाओं को लेकर की विवादित टिप्पणी, महिला आयोग प्रमुख ने कहा-देश से माफी मांगो, सुनें वीडियो

महिलाओं और उनके पहनावे को लेकर अक्सर नेताओं की टिप्पणी को लेकर बवाल मचता रहता है, लेकिन इस बार योग गुरु स्वामी रामदेव ने नए विवाद को जन्म दे दिया। उन्होंने महिलाओं के कपड़ों को लेकर विवादित टिप्पणी कर डाली। अब ये विवाद राजनीतिक मोड़ लेता जा रहा है। महाराष्ट्र के ठाणे में आयोजित एक कार्यक्रम में रामदेव ने कहा कि महिलाएं साड़ी, सलवार कमीज या बिना कुछ पहने भी किसी भी चीज में अच्छी दिख सकती हैं। उनकी टिप्पणियों की निंदा करते हुए दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि रामदेव को देश से माफी मांगनी चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्‍वाति मालीवाल ने रामदेव के शुक्रवार को दिए भाषण का वीडियो भी ट्वीट किया है। रामदेव के साथ मंच पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं। साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे भी शामिल हुए थे। वीडियो में रामदेव मुस्‍कुराते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं-देख रहा हूं सब बहुत खुश लग रहे हैं। तुम्हारी भी किस्मत अच्छी है। आगे वालों को साड़ी पहनने का मौका मिल गया। पीछे वालों को तो मौका ही नहीं मिला। शायद घर से साड़ी बांधकर ले आए, लेकिन बदलने की फुर्सत नहीं थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्‍होंने कहा कि आप साड़ी में खूबसूरत लगती हैं। आप भी अमृताजी की तरह सलवार सूट में अच्छी लगती हैं और अगर मेरी तरह कोई इसे नहीं पहनता है, तो वह भी अच्छा लगता है। अब स्वामी रामदेव के बोल फिर से नए विवाद में बदल रहे हैं। इससे पहले भी वह कई बार विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। चाहे एलोपैथी पद्यति से इलाज को लेकर विवादित बयान रहा हो, या फिर पेट्रोल और रसोई गैस सिलेंडर के दाम को लेकर पत्रकार की ओर से दिया गया उनका जवाब। एक बार तो जब पत्रकार ने उन्हें पुराने बयान की याद दिलाई तो रामदेव ने गुस्से में कह दिया-जा मैने कहा था, मेरा क्या कर लेगा। क्या मेरी पूंछ उखाड़ लेगा।