Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

यूक्रेन में फंसे भारतीय को लाने के ऑपरेशन में अब वायु सेना भी होगी शामिल, पीएम मोदी ने दिए निर्देश

ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय नागरिकों के युद्धग्रस्त इलाके से निकालने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय वायु सेना को भी इस ऑपरेशन से जुड़ने के लिए कहा है।

रूस के यूक्रेन पर हमले के बीच अब भारतीयों को वापस लेने के प्रयास तेज होने लगे हैं। यूक्रेन के युद्धग्रस्त शहरों और सीमावर्ती इलाकों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के भारत से अब तक नौ फ्लाइट्स के जरिये 1922 यात्रियों को भारत लाया गया है। इस पूरे ऑपरेशन पर पीएम मोदी भी बारीकी से नजर रखे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय नागरिकों के युद्धग्रस्त इलाके से निकालने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय वायु सेना को भी इस ऑपरेशन से जुड़ने के लिए कहा है। वायु सेना के हवाई जहाजों के जुड़ने से भारतीयों के लौटने की प्रक्रिया गति पकड़ेगी और उनकी संख्या में भी वृद्धि होगी। साथ ही साथ भारत से भेजी जा रही राहत सामग्री भी और तेजी से पहुंचेगी। भारत ने युद्धग्रस्त क्षेत्र यूक्रेन में दवा भेजने की बात कही थी। भारतीय वायु सेना के कई C-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं।
बता दें कि आज दोपहर तक फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए कम से कम तीन निकासी उड़ानें निर्धारित हैं। इसमें रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दो उड़ानें और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से एक उड़ान शामिल हैं। ये उड़ानें मुंबई और दिल्ली में पहुंचेंगी। ऑपरेशन गंगा के तहत आज सुबह 9वीं निकासी उड़ान की भारत वापसी की घोषणा करते हुए केंद्रीय विदेशमंत्री डॉ एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि हम तब तक चैन नहीं लेंगे, जब तक हमारे साथी भारतीय सुरक्षित नहीं हैं।
अब तक नौ फ्लाइट्स कुल 1922 यात्री अब तक आए हैं. सबसे पहले 241 यात्री आए जो एयर इंडिया से थे. उसके बाद यूक्रेन की फ्लाइट से 182 भारतीय आए थे. जिन्होंने कीव से उड़ान भरी थी। उसके बाद से कीव एयरपोर्ट बंद हो गया था. इसमें एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ऑपरेट कर रही हैं। बाकी स्पाइसजेट भी कल से शुरू हुई है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।