Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

नवंबर बीतने वाला, उत्तराखंड में नहीं पड़ रही सर्दी, जनकवि अतुल शर्मा का याद आया जनगीत, एक दिसंबर को गर्म दिन

जनकवि अतुल शर्मा का जनगीत उत्तराखंड के मौसम को लेकर याद आने लगा है। भूकंप त्रास्दी पर उन्होंने जनगीत लिखा था और उस गीत को दृष्टि नुक्कड़ नाट्य संस्था ने अपनाया और हर नाटक के मंचन के दौरान उस गीत को भी कलाकार गाते रहे। हालांकि, संगीत की जानकारी ज्यादा ना होने के बावजूद ये गीत लोगों को पसंद आया और इसकी एक लाइन-ऐसा तो देखा पहली बार, गीत सुनने वालों की जुबां पर चढ़ गया। आप कहोगे कि हम मौसम के सामाचार में जनगीत की बात क्यों कर रहे हैं। इस तरह की बात हम इसलिए कर रहे हैं कि हम भी पहली बार ऐसा ही देख रहे हैं, जब देहरादून में भी नवंबर माह में लोगों को रजाई की बजाय रात को कभी कभी कंबल लेना पड़ रहा है। हालांकि, देहरादून के पर्वतीय इलाकों में सर्दी है, लेकिन मैदानी इलाकों में सर्दी ने असर नहीं दिखाया। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ना होने से नवंबर माह में सर्दी का असर ज्यादा नहीं रहा है। फिर हम भी कहेंगे-ऐसा तो देखा पहली बार। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
राजधानी देहरादून सहित आज रविवार 24 नवंबर की सुबह से ही राज्यभर के अधिकांश हिस्सों में धूप खिल गई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 24 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक राज्य भर में मौसम शुष्क रहेगा। यानि कि बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय धुंध या कोहरा छाने की संभावना बनी रहेगी। पर्वतीय जिलों में सर्दी जरूर है, लेकिन मैदानी इलाकों में फिलहाल सर्दी ने असर नहीं दिखाया।  (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में तापमान
राजधानी देहरादून में रविवार 24 नवंबर की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। 25 से 28 नवंबर तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। 29 और 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। एक दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है। एक दिसंबर तक देहरादून में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। ऐसे में साफ है कि एक दिसंबर को भी सर्दी की बजाय दिन में गर्मी का अहसास होगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।