Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड के डीजीपी से मिले नितिन उपाध्याय, राज्य में फिल्मों के निर्माण को लेकर पुलिस की भूमिका पर चर्चा

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भेंट कर फिल्म विकास परिषद की गतिविधियों से अवगत कराया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. उपाध्याय ने पुलिस महानिदेशक सेठ को नई फिल्म नीति 2024 की जानकारी दी। साथ ही बताया कि फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने में पुलिस विभाग की भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। फिल्म शूटिंग अनुमति के लिये प्रत्येक जनपद में पुलिस विभाग की ओर से एक नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है। इससे अनुमति प्रक्रिया में सुगमता आ रही है। देश-विदेश के फिल्म निर्माता उत्तराखंड के शांत वातावरण एवं अच्छी कानून व्यवस्था से प्रभावित होकर फिल्मों के निर्माण के लिये यहां आते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने उत्तराखंड फिल्म नीति की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग द्वारा फिल्म निर्माताओं को सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिये हर संभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पुलिस विभाग के सभी पुलिस अधीक्षकों, जनपदीय नोडल अधिकारियों एवं फिल्म विकास परिषद की एक संयुक्त बैठक कर शूटिंग अनुमति प्रक्रिया में पुलिस विभाग से जुड़े सभी पक्षों पर विस्तृत विचार विमर्श भी किया जायेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दीपम सेठ ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस राज्य को एक आदर्श फिल्म फ्रेंडली डेस्टिनेशन बनाने के लिये हर प्रकार से सहयोग करेगी। इस अवसर पर डॉ. उपाध्याय की ओर से पुलिस महानिदेशक को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के स्मृति चिह्न के साथ ही नई फिल्म नीति की पुस्तिका भेंट की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।