Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

नितिन गडकरी ने कर दी पंडित नेहरू की तारीफ, अब सोशल मीडिया में इस तरह की मिल रही प्रतिक्रिया, आप भी पढ़िए

केंद्रयी मंत्री नितिन गडगरी ने एक कार्यक्रम में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तारीफ कर दी। ऐसे में लोगों को अब उनके मुंह से ये तारीफ हजम नहीं हो रही है। इसे लेकर अब सोशल मीडिया प्रतिक्रिया मिल रही हैं।

अमूमन भाजपा के नेताओं और भाजपा आइटी सेल की ओर से देश की दुर्दशा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार बताते हुए उन्हें कोसते रहते हैं। वहीं, कभी कभी भाजपा नेता ऐसे बयान देकर सभी को हैरत में डाल देते हैं कि अचानक इन्हें क्या हो गया। स्वतंत्रता दिवस के दिन लालकिले की प्राचीर में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पंडित नेहरू का नाम लेकर भाषण की शुरुआत की। अब केंद्रयी मंत्री नितिन गडगरी ने एक कार्यक्रम में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तारीफ कर दी। ऐसे में लोगों को अब उनके मुंह से ये तारीफ हजम नहीं हो रही है। इसे लेकर अब सोशल मीडिया प्रतिक्रिया मिल रही हैं। कोई कह रहा है कि वे मन की बात कह गए हैं, तो कोई इसे दूसरे नजरिये देख रहा है। वहीं बॉलीवुड एक्टर ने तो पूछ ही लिया कि क्या सब ठीक तो है ना।
नितिन गडकरी ने पंडित नेहरू व अटल बिहारी बाजपेयी को आदर्श नेता बताया था। साथ ही कहा था कि ये हिंदुस्तान के लोकतंत्र के दो आदर्श नेता थे। वे दोनों ही कहते थे कि मैं अपने लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करुंगा। नितिन गडकरी के इस बयान को लेकर अब बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कमाल राशिद खान ने चुटकी ली। एक्टर ने ट्वीट में लिखा कि- नितिन गडकरी जी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की तारीफ की और कहा कि हम सभी को नेहरू जी से कुछ सीखना चाहिए। सब ठीक तो है ना।
कमाल राशिद खान के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से खूब कमेंट किए जा रहे हैं। रॉय नाम के यूजर ने का जवाब देते हुए लिखा कि- वह भाजपा के अनुभवशाली नेताओं में से एक हैं। कई बार यह मन की बात भी कर देते हैं। तकहीद नाम के यूजर ने लिखा-कल्पना कीजिए कि नितिन गडकरी ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली है और 2024 में पीएम पद के उम्मीदवार बन गए हैं।
अमित जैन ने कमाल राशिद खान के ट्वीट के जवाब में लिखा-2024 में मोदी जी के प्रतिस्थापन के लिए बेस्ट ऑप्शन। धीरज पांडे नाम के यूजर ने लिखा कि- अच्छी बात है, जहां से भी मिले ज्ञान लेना ही चाहिए। बता दें कि कमाल राशिद खान के अलावा पुण्य प्रसून बाजपेयी ने भी नितिन गडकरी के बयान पर ट्वीट किया था।
पुण्य प्रसून बाजपेयी ने नितिन गडकरी द्वारा पंडित नेहरू की तारीफ करने पर लिखा था कि-आजादी कोई देता नहीं है, आजादी ली जाती है। बता दें कि पंडित नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए नितिन गडकरी ने कहा था कि- इस लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए मजबूत विपक्ष आवश्यक है। नेहरू ने हमेशा ही वाजपेयी जी का सम्मान किया था और कहा भी था कि विपक्ष भी जरूरी है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।