Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमित फिर 40 हजार से ज्यादा, उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन राहत

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या 40 हजार के आसपास स्थिर है। ये चिंता का विषय है। रविवार एक अगस्त की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 41831 नए संक्रमित मिले।

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या 40 हजार के आसपास स्थिर है। ये चिंता का विषय है। रविवार एक अगस्त की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 41831 नए संक्रमित मिले। इस अवधिर में 541 मरीजों की मौत हुई। एक दिन पहले देश में 41649 नए मामले सामने आए थे और इस अवधि में 593 मरीजों की कोरोना की वजह से जान चली गई थी। भारत में अब तक कुल 30820521 लोग वैश्विक महामारी से उबरने में कामयाब रहे हैं, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 39258 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। फिलहाल, रिकवरी रेट 97.36 प्रतिशत है।
उत्तराखंड में लगातार चौथे दिन नहीं हुई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमण को लेकर उतार चढ़ाव जारी है। लगातार तीसरे दिन नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। शनिवार 31 जुलाई की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई। एक दिन पहले शुक्रवार 30 जुलाई को प्रदेश में कोरोना के 41 नए केस मिले थे। शनिवार को लगातार चौथा दिन है, जब किसी की मौत नहीं हुई। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब तीन अगस्त की सुबह छह बजे तक है।
अब तक कुल 7362 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342139 हो गई है। इनमें से 328108 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 56 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 632 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7362 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.90 फीसद है।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। 31 जुलाई को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, 9 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 555 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 124 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 230 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में शुक्रवार 30 जुलाई को प्रदेश में कोरोना के 41 नए केस मिले थे। गुरुवार 29 जुलाई को कोरोना के 48 नए संक्रमित, बुधवार 28 जुलाई को कोरोना के 60 नए संक्रमित, मंगलवार 27 जुलाई को कोरोना के 43 नए संक्रमित, सोमवार 26 जुलाई को 54 नए संक्रमित, रविवार को 25 जुलाई को 51 नए केस, शनिवार 24 जुलाई को कोरोना के 33 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण की संख्या में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार 31 जुलाई को 699 केंद्रों में 81375 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शुक्रवार 30 जुलाई को 706 केंद्रों में 86869 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। गुरुवार 29 जुलाई को 611 केंद्रों में 91097 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। बुधवार 28 जुलाई को 470 केंद्रों में 3382 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार 27 जुलाई को 612 केंद्रों में 40946 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार 26 जुलाई को 574 केंद्रों में 31930 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। रविवार 25 जुलाई को 206 केंद्र में 19721 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।