Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 17, 2026

रात के 12 बजे, आया नया साल, हिम्स जौलीग्रांट में न्यू ईयर बेबी का जन्म

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जौलीग्रांट में नव वर्ष की शुरुआत खुशी और आशा के साथ हुई। वहां एक जनवरी, 2026 की शुरूआत होते ही रात 12 बजे एक नवजात शिशु का जन्म हुआ। बच्चे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हिम्स जौलीग्रांट की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रूचिरा नौटियाल ने बताया कि नई टिहरी निवासी अलका देवी पत्नी दीपक की गर्भावस्था उच्च जोखिम वाली थी। उन्हें पूर्व में गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप की समस्या थी। पिछली गर्भावस्था में बच्चे की मृत्यु हो चुकी थी। डॉक्टर्स की विशेष निगरानी में अलका का सफलतापूर्वक इलाज किया और सामान्य प्रसव से शिशु का जन्म हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिशु का वजन 2.31 किग्रा है, और जन्म के बाद उसकी स्थिति स्थिर है। एपगार स्कोर 1, 5 और 10 मिनट पर क्रमशः 8, 9 और 10 रहा, जो उसकी अच्छी स्वास्थ्य स्थिति को दर्शाता है। डॉ. रुचिरा नौटियाल के नेतृत्व में डॉ. दीपशिखा राजपूत, डॉ. महरुख, डॉ. नैन्सी, डॉ. आकांक्षा ने अपना सहयोग दिया। डॉ. रूचिरा नौटियाल ने बताया कि चिकित्सकों की टीम की इस सफलता ने नव वर्ष की शुरुआत में आशा और खुशी का संचार किया है। माता और शिशु दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें जल्द ही घर भेज दिया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *