Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

वाद विवाद प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा की पेशेंस और स्मृति अव्वल

आज देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली को आधुनिक शिक्षा में शामिल करने’ विषय पर तृतीय राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की तफाद्ज़वा पेशेंस मुनेगीवा और स्मृति पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया। डीएवी (पी.जी.) कॉलेज की दिव्या चमोली और करण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की सृष्टि सिमरन और अजय कश्यप ने तृतीय स्थान हासिल कर नकद पुरस्कार जीता। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन यूनिवर्सिटी के इंडियन नॉलेज सिस्टम सेल और इंग्लिश डिपार्टमेंट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक्स डा. प्रमोद एस. नैयर, डिपार्टमेंट की हेड डा. रूपिंदर कौर, डा. गिरीश लखेड़ा, डा.विनय देवरानी,अंकित पुरोहित आई.के.एस के हेड डा. अरुण प्रताप सिंह राठौड़, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।