Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

पठान की सफलता के बाद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। किंग खान के फैंस भी उनकी अगली फिल्म जवान को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर इस तरह की खबरें थीं कि शाहरुख खान की फिल्म जवान की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। अब यह बात कंफर्म हो गई है कि किंग खान की फिल्म की रिलीज डेट को अब नहीं बदला जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है। तरण आदर्श की सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान के बारे में बड़ा अपडेट देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में तरण आदर्श कहते हैं कि अगले हफ्ते से फिल्म का कैंपेन शुरू होने वाला है। तो सब्र करिए दो जून को फिल्म आ रही है। यह कंफर्म है। अब तक किसी भी तरह का डेल बदलने की जानकारी नहीं है। क्योंकि मीटिंग चल रही हैं और सब कुछ तय है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

आपको बता दें कि चार साल के बाद शाहरुख खान ने पठान के तौर पर ऐसी फिल्म दी है जो संभवतः हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी हिट बन गई है और अब सभी की निगाहें मशहूर तमिल निर्देशक एटली द्वारा लिखित और निर्देशित थ्रिलर ‘जवान’ पर हैं। फिल्म की यूएसपी दोहरी भूमिका में शाहरुख खान हैं। उनकी टक्कर तमिल सुपरस्टार विजय सेतुपति से है। ‘जवान’ में दीपिका पादुकोण और विजय के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा ​​और प्रियामणि भी हैं। फिल्म 2 जून को रिलीज होगी।
नोटः यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।