भारत में कम हुए कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में राहत
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमित कम हुए, लेकिन मौत का आंकड़ा फिर चिंताजनक बना हुआ है। रविवार 27 मार्च की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,421 नए मामले सामने आए। इस दौरान 149 लोगों की कोरोना से मौत हुई। साथ ही 1826 लोग स्वस्थ हुए। अब तक देश में कोरोना के कुल 4,30,19,453 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 4,24,82,262 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के देश में कुल 16187 एक्टिव मरीज हैं। अब तक देश में कोरोना से कुल 5,21,004 मौत हो चुकी हैं। वहीं, अब तक कुल 1,83,20,10,030 वैक्सीनेशन हो चुका है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शनिवार 26 को कोविड-19 के 1,660 नए केस और 4100 लोगों की मौत, शुक्रवार 25 मार्च को कोविड-19 के 1,685 नए केस और 83 लोगों की मौत, गुरुवार 24 मार्च को कोविड-19 के 1938 नए केस और 67 लोगों की मौत, बुधवार, 23 मार्च को कोविड-19 के 1778 नए केस और 62 लोगों की मौत, मंगलवार 22 मार्च को कोविड-19 के 1,581 नए केस और 33 लोगों की मौत, सोमवार 21 मार्च को कोविड-19 के 1549 नए केस और 31 लोगों की मौत, रविवार 20 मार्च को कोरोना के 1761 नए संक्रमित और 127 मरीजों की मौत, शनिवार 19 मार्च को कोविड-19 के 2075 नए केस और 71 मौत, शुक्रवार 18 मार्च को कोविड-19 के 2,528 नए केस और 149 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में 18 मिले कोरोना के नए संक्रमित, 51 मरीज हुए स्वस्थ
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। वहीं, लगातार तीसरे दिन किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शनिवार 26 मार्च की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शुक्रवार 25 मार्च को 34 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 933 केंद्रों में 22169 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.03.26 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7691 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92077 हो गई है। इनमें से 88375 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 51 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 217 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7691 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 273 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.98 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



