महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून की नई कार्यकारिणी घोषित, देखें सूची
महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी कांग्रेस की समावेशी विचारधारा को प्रतिबिंबित करती है। इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग, सभी जातियों, सभी धर्मों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े सक्रिय साथियों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक समरसता, समान अवसर और सहभागिता की राजनीति में विश्वास रखती है। नई कार्यकारिणी का गठन इसी सोच के अनुरूप किया गया है। ताकि संगठन को बूथ स्तर से लेकर महानगर स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जा सके तथा जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि नई टीम पूरी ऊर्जा, समर्पण और संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रत्येक घर तक पहुँचाने का कार्य करेगी। कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के विश्वास के बल पर महानगर कांग्रेस आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देखें सूची
डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि महानगर कांग्रेस की यह नई कार्यकारिणी उत्तराखंड की सामाजिक विविधता का सशक्त प्रतिनिधित्व करती है। इसमें सभी जातियों, सभी धर्मों, युवाओं, महिलाओं एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दिया गया है। हमारा लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और सम्मान देना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव उत्तराखंड के भविष्य का चुनाव होंगे। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और जनआंदोलनों के माध्यम से कांग्रेस की सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। हम पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएंगे और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
महानगर अध्यक्ष डॉ. गोगी ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पूरी टीम संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



