देश में फिर बढ़े कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में भी मामूली बढ़ोत्तरी
लगातार दो दिन की राहत के बाद देश में एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। उत्तराखंड में भी नए केस पिछले दिन की अपेक्षा ज्यादा दर्ज हुए। बुधवार आठ दिसंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8439 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस के कारण 195 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस से सही होने वालों की संख्या इस दौरान 9525 रही है। वहीं भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 93733 रह गई है। वर्तमान में रिकवरी दर 98.36 फीसद है। अब देश में कोरोना वारयस से सही होने वाले लोगों का आंकड़ा 34089137 पहुंच गया है। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश के अभी तक 129.54 करोड़ लोगों को ये वैक्सीन दी जा चुकी है।पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में मंगलवार सात दिसंबर को कोरोना के 6822 नए केस और 220 लोगों की मौत, सोमवार छह दिसंबर को कोरोना के 8306 नए मामले और 211 लोगों की मौत, रविवार पांच दिसंबर को कोरोना के 8895 मामले और 368 लोगों की मौत, शनिवार चार दिसंबर को कोरोना वायरस के 8603 नए केस और 415 लोगों की मौत, शुक्रवार तीन दिसंबर को कोरोना वायरस के 9216 नए केस और 391 लोगों की मौत, गुरुवार दो दिसंबर को कोरोना वायरस के कुल 9765 नए मामले और 477 लोगों की कोविड से मौत, बुधवार, एक दिसंबर को कोरोना के 8954 नए केस, 267 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में तीसरे दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। राहत ये है कि लगातार तीसरे दिन किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। फिलहाल उत्तरकाशी जिला कोरोनामुक्त है। मंगलवार सात दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 21 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले सोमवार छह दिसंबर को 11 नए संक्रमित मिले थे। साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या पांच है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1177 केंद्रों में 77981 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2021.12.07 Health Bulletin
अब तक कुल 7411 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344385 हो गई है। इनमें से 330611 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 189 है। अब तक प्रदेश में कुल 7411 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.00 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।




