नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, कई गंभीर रोगों की जांच, 169 लोगों ने उठाया लाभ
देहरादून में न्यू कैंट रोड हाथीबड़कला में नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ये इस साल में संस्था की ओर से तीसरा स्वास्थ्य शिविर था। इसमें कई गंभीर रोगों की जांच की गई। शिविर में 169 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। साथ ही जरुरतमंद लोगों को दवा भी दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
समाजसेवी डॉ सुनील अग्रवाल की पत्नी नीलम अग्रवाल की पिछले साल 20 जुलाई को निधन हो गया था। उन्होंने तय किया कि उनके नाम पर समाज के लिए कुछ प्रयास होने चाहिए। ऐसे में उन्होंने नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की। साथ ही तय किया कि पत्नी के जन्मदिन, अपने जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ, पत्नी की पुण्य तिथि यानी कुल मिलाकर साल में चार दिन स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाए। वर्ष 2026 से उन्होंने इसकी शुरुआत कर दी। ऐसे में सोमवार को आयोजित ये शिविर साल का चौथा शिविर था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल ने बताया कि नीलम अग्रवाल की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में 169 लोगों ने विभिन्न प्रकार की जांच करवाई। इस शिविर का आयोजन कनिष्क सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की मदद से किया गया। इसमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, लिवर फंक्शन टेस्ट, यूरिक एसिड, कैल्शियम, कोलेस्ट्रॉल आदि की निशुल्क जांच की गई। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक दलजीत सिंह, शैली गुप्ता, रितु बडोनी की ओर से चिकित्सा परामर्श दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शिविर में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निस्वार्थ रूप से आयोजित स्वास्थ्य शिविर सच्ची जनसेवा है। इससे अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। कैंट विधायक सविता कपूर ने ट्रस्ट के स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए ट्रस्ट की सराहना की। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने नीलम अग्रवाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वास्थ्य शिविर आयोजित करके ट्रस्ट द्वारा अनुकरणीय उदाहरण पेश किया गया है। यह समाज के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य है नर सेवा नारायण सेवा के समान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शिविर में पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि उन्होंने ट्रस्ट द्वारा आयोजित चारों कैंप में भागीदारी की है। यह अपने आप में अनुकरणीय कार्य है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशन लाल अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, कांग्रेस की प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली, सोनिया आनंद रावत, उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, रक्तबीर अनिल वर्मा, रितु गोयल, धन प्रकाश गोयल, पीयूष मौर्य, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक सजवाण, आनंद सिंह पुंडीर, पवन खरोला, महेश जोशी, राजकुमार जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शिविर में लोकेश, हिमानी, काजल, सृष्टि, दिव्यांशी, राखी, दिनेश, करीना, मीना, अभिषेक अंशुल ने विभिन्न प्रकार के टेस्टों में टेक्नीशियन के रूप में कार्य किया। शिविर के आयोजन में ट्रस्ट के सदस्यों अक्षय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शोभित जैन, राघव गोयल, सुरभि जैन, महक गोयल, आयुष अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल ने व्यवस्था में भागीदारी की।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



