Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

छात्रों की गूंज कार्यक्रम की अपार सफलता से भाजपा में बौखलाहट, जल्द उखड़ेगा बीजेपी का तंबूः सूर्यकांत धस्माना

बीते शुक्रवार 17 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल प्रांगण में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सरकार की ओर से विफल करने के सारे प्रयास धरे के धरे रह गए। सत्ताधारी दल बीजेपी और सरकार की ओर से किए गए षड्यंत्र के बावजूद जिस प्रकार भरी बरसात में जैनजी और युवा छात्र छात्राएं उमड़े, उससे भाजपा के होश उड़े हुए हैं। पूरी भाजपा में बौखलाहट व्याप्त है। यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज को लेकर नेता विपक्ष राहुल गांधी के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का आरक्षण 14 जुलाई को रद्द कर कार्यक्रम को असफल करने का प्रयास भाजपा सरकार व पार्टी ने किया। फिर छात्रों की गूंज के कार्यक्रम के दिन तीन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें एक कार्यक्रम कुंआवला में अग्निवीर के नाम पर किया गया। वहीं, दूसरा कार्यक्रम हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों के प्रयास शामिल रहे। हरिद्वार रोड पर हर्रावाला में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन को जनता को समर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया। पीएम मोदी के नाम से आयोजित किया गया। कहा गया कि उन्होंने इस स्टेशन को जनता को समर्पित किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि हरिद्वार रोड पर उक्त दो कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे मंशा ये थी कि सड़कों पर जाम लगे और राहुल गांधी के समय से देहरादून पहुंचने पर व्यावधान पैदा हो। इसके साथ ही छात्रों की गूंज के कार्यक्रम को विफल बनाने के लिए परेड मैदान पर छठे लोक संवर्धन पर्व की अवधि को 15 जुलाई से बढ़ाकर 17 जुलाई किया गया। इसमें भी छात्रों की गूंज के कार्यक्रम के दौरान गायिका जैस्मीन सैंडलास के कार्यक्रम की अचानक घोषणा की गई और फ्री एंट्री कर दी गई। ताकि राजपुर रोड सहित शहर की सड़कों में यातायात जाम की स्थिति बनी रहे। साथ ही युवा और छात्र राहुल गांधी के कार्यक्रम की बजाय नृतकी का डांस देखने जाएं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों को नृत्य की नहीं, अपने भविष्य की चिंता है। ऐसे में बन्नू स्कूल में आयोजित छात्रों, युवाओं, अभिभावकों की भीड़ ने साबित कर दिया कि भाजपा का प्रपंच अब नहीं चलने वाला है। लोग अब अपने अधिकार के लिए सड़कों पर आ रहे हैं। ऐसे में इन सब कुप्रयासों के बावजूद जिस प्रकार से राहुल को सुनने युवा उमड़े, उससे पूरी भाजपा की नींद उड़ी हुई है। धस्माना ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के बड़े नेताओं प्रियंका गांधी आदि के कार्यक्रमों से भाजपा का तंबू पूरी तरह से उड़ जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।