Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

मशहूर कॉमिडियन भारती सिंह के घर से मिला गांजा, एनसीबी ने किया गिरफ्तार, पति से पूछताछ

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों के घर पर छापेमारी कर रहा है। इसी कड़ी में एनसीबी की टीम ने मुंबई में मशहूर महिला कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा मारा। एनसीबी की टीम को टीवी अभिनेत्री भारती सिंह के घर से 86.5 ग्राम गांजा मिला। इसके बाद भारती सिंह और उनके पति को एनसीबी जोनल आफिस में पूछताछ के लिए ले गई। करीब साढ़े तीन घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद भारती सिंह को गिरफ्तरार कर लिया गया। साथ ही उनके मोबाइल और लैपटाप सीज कर दिए गए हैं।
जिस समय एनसीबी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया था उस वक्त भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया घर पर ही मौजूद थे। अभी तक की जानकारी के मुताबिक एनसीबी की टीम को भारती सिंह के घर से 86.5 ग्राम गांजा मिला। भारती सिंह के पति से अभी पूछताछ जारी है।
तलाशी में भारती के घर मिला गांजा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनसीबी को भारती घर पर तलाशी के दौरान संदिग्ध पदार्थ (गांजा) मिला है। इसकी मात्रा 86.5 ग्राम बताई गई। एनसीबी ने बताया है कि एजेंसी द्वारा अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा क्षेत्र सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।
इससे पहले एनसीबी ने 9 नवंबर को अर्जुन रामपाल के घर पर भी छापेमारी की थी और कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई थीं। इसके बाद अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला को एनसीबी ने समन भेजा था। वहीं एनसीबी ने गैब्रिएला के भाई अगिसियालोस को उनके घर ड्रग्स मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।